ज्ञानवापी मस्जिद पर फैसला थोड़ी देर में, मथुरा और ताजमहल पर भी लखनऊ और प्रयागराज में सुनवाई जारी

 वाराणसी में जहां ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने को लेकर दायर याचिका पर फैसला आना है, तो वहीं मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में प्रयागराज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. उधर, ताजमहल में बंद पड़े 22 कमरों को खोलने की मांग को लेकर दायर याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई चल रही है.



भारत में मंदिर-मस्जिद से जुड़ा विवाद नया नहीं है. भले ही अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद थम गया हो. लेकिन यह वाराणसी, मथुरा और अब आगरा में अभी भी जारी है. इन तीनों विवादों के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है. वाराणसी में जहां ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने को लेकर दायर याचिका पर फैसला आना है, तो वहीं मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में प्रयागराज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. उधर, ताजमहल में बंद पड़े 22 कमरों को खोलने की मांग को लेकर दायर याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई चल रही है.


ज्ञानवापी मस्जिद मामले में फैसला आज


वाराणसी की स्थानीय कोर्ट ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के लिए नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाया जाएगा या नहीं, इस पर भी फैसला सुनाएगी. साथ ही कोर्ट ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कब होगा इस पर भी फैसला सुना सकती है. अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी की तरफ से एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी. 3 दिन तक बहस चलने के बाद वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर ने 11 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था.


इससे पहले 5 महिलाओं ने याचिका दायर कर श्रृंगार गौरी की रोज पूजा का अधिकार मांगा था. कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के बाद ज्ञानवापी के सर्वे का आदेश दिया था. साथ ही एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया था. लेकिन सर्वे के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद में हंगामा हो गया था. इसके बाद सर्वे नहीं हो पाया था.


मथुरा विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज


इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में सुनवाई होगी. यह सुनवाई हिन्दू पक्षकार की ओर से दाखिल याचिका पर होगी. इस याचिका में मामले की रोजाना सुनवाई करने की मांग की गई है. ताकि मथुरा की जिला अदालत में इस मामले से जुड़े सभी पेंडिंग केसों का निस्तारण जल्द हो सके. हिन्दू पक्षकार ने हाईकोर्ट से इस मामले को जल्द निपटाने की मांग की है. याचिका में मांग की गई है कि हाईकोर्ट इस मामले में हर रोज सुनवाई करे. हिंदू पक्षकारों की ओर से दाखिल इस याचिका में अपील की गई है कि विपक्षी के कोर्ट में हाजिर ना होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो और एकतरफा आदेश पारित किया जाए. साथ ही हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में मुकदमे का ट्रायल कराया जाए. विवादित स्थल का जल्द से जल्द सर्वेक्षण कराए जाने की मांग भी याचिका में की गई है.


ताजमहल: लखनऊ बेंच में सुनवाई जारी


इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में ताजमहल में बंद पड़े 22 कमरों को खोलने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है. यह याचिका बीजेपी नेता रजनीश सिंह ने दायर की है. उन्होंने मांग की है कि कोर्ट आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को ये कमरे खोलने का आदेश दे. ताकि वहां हिंदू मूर्तियों और शास्त्रों के अस्तित्व का पता लग सके.

Comments

Popular posts from this blog

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies-Cost and Where To Purchase?

Vigor Lite Rx cbd Gummies - Does It Really Work Or Not?

Vigor Plex CBD Gummies : Trick Discussion Genuine or Trick | Where to get?